राज्य के 176ओपी को मिला थाने का दर्जा ,दरभंगा जिला के चार ओपी भी अब कहलायेंगे थाना।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला के चार ओपी को अब थाना का दर्जा मिल गया है। इसमें नेहरा ,बाजीतपुर ,बड़गांव एवं फेकला ओपी का नाम शामिल है।
दरअसल आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने ,विधि व्यवस्था के संधारण एवं सुरक्षा हेतु राज्य के 176ओपी को थाना के रूप मे उत्क्रमित करने की स्वीकृति राज्य सरकार के गृह विभाग ने दी है इसी स्वीकृति के बाद दरभंगा के चार ओपी अब थाना मे परिवर्तित हों जाएंगे। कई मायनों मे जिले का ओपी महत्वपर्ण् भूमिका निभाती है लेकिन ओपी को कई मामलों मे काफी कठिनाई भी होती है। जैसे कि ओपी अपने थाने के अधीनस्थ काम करती है स्वतंत्र रूप से ओपी को काम करने मे असमर्थ है। किसी भी ओपी की प्राथमिकी पैतृक थाने मे दर्ज होती है। किसी तरह की घटना होने पर थाना से ओपी की दूरी ज्यादा होने के कारण तुरंत पुलिस बल नहीं पहुंच पाता है जिससे अपराधियों और अपराध नियंत्रण मे काफी कठिनाई होती है। कई ऐसे कारणों को देखते हुये सरकार ने स्वतंत्र रूप से काम करने के लिये ओपी को थाना मे परिवर्तित कर दिया है। इसमें कुल राज्य मे 176ओपी है।