लहेरियासराय थानाध्यक्ष के चाक चौबंद पुलिसिंग से बरामद हुआ नशीली दवा ,एक गिरफ्तार।

दरभंगा/

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नशीली दवा के कारोबारी भारी मात्रा में नशीली दवा लेकर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली दवा के कारोबारी मोहम्मद समीम को को रोक कर जांच की ,तो भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुआ। 480 टेबलेट प्रॉक्सी भान, 375 टेबलेट अल्प्राजोलम टेबलेट वही 200 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। पकड़े गए कारोबारी की पहचान मब्बी ओपी क्षेत्र के सीमरा गांव के रहने वाले गुलाम रसूल के पुत्र मोहम्मद समीम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए नशीली दवा के कारोबारी पूछताछ चल रही है। नशीली दवा के रैकेट के बारे में जानकारी ली जा रही है।
इधर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास 9 पियक्कड़ को नशे की हालत में बृहस्पतिवार को देर शाम गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार पियक्कड़ में गुदरी बाजार के रहने वाले मनोज कुमार, शंभू शाह, मो नसीम, उमेश साह, एकमी घाट के रहने वाले सिकंदर पासवान, जय किशोर पासवान, मोहम्मद गुलजार, सैदनगर के रहने वाले सुधीर कुमार एवं बिशनपुर के रहने वाले संजय कुमार के रूप में पहचान हुई है।सभी पियक्कड़ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।