आग लगने की घटना से पूर्व बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान। घटना से बचने के लिए लोगों को बताया इसके उपाय।

बिरौल/दरभंगा

गर्मी का मौसम आते ही क्षेत्र में आगलगी की घटना बढ़ने लगती है। आगलगी की घटना से पूर्व बचाव को लेकर अग्निशमन की टीम की ओर से क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करने का अभियान अग्निक विपिन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।अग्निक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मार्च महिने के बाद अक्सर कड़ी धूप के साथ तेज पछवा हवा चलना शुरू हो जाता है। जिसमें लोगों की छोटीसी लापरवाही व अनदेखी से गांव व टोला में आगलगी की घटना होने लगती है। इससे पूर्व ही लोगों को सतर्क करने की आवश्यकता है। अग्निक विपिन कुमार ने कहा कि जागरुकता अभियान के माध्यम से आगलगी की घटना को रोकना विभाग का ही नहीं बल्कि आम नागरिकों का भी दायित्व बनता है। लोगों को चाहिए कि तेज पछवा के मौसम आते ही अपने अपने क्षेत्रों में खास कर महिलाओं को इसके लिए सतर्क करना अतिआवश्यक है। ऐसा करने से क्षेत्र में आगलगी की घटना में कमी आयेगी। मौके पर अग्निशमन कर्मी मधुसूदन आनंद ,अमर कुमार एवं कविश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।