लोकसभा चुनाव के पूर्व की तैयारी को लेकर समान्य एवं पुलिस प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं थाना-ओपी अध्यक्षों को मिला टॉस्क, एसडीओ, एसडीपीओ ने बैठक में दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

बिरौल/दरभंगा
लोकसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर समान्य एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्तीपुर एवं दरभंगा लोक सभा अंतर्गत आने वाले कुशेश्वरस्थान,गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड व थाना स्तर के पदाधिकारिगण उपस्थित थे। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने पश्चात प्रतिवेदन देने को कहा। एसडीओ ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने के अलावा चुनाव कार्य में बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहराव स्थल तथा हैलीपैड स्थल चिन्हित करने का निर्देश बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्षों को दिये। एसडीओ ने कहा कि आज दिये गए निर्देशों का समिक्षा अगले बैठक में की जायेगी। वहीं एसडीपीओ ने दोनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना, ओपी स्तर से किए गए निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था एवं अशांति फैलाने वाले वैसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा, इसके लिए आप लोग सूची तैयार कर उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।उन्होंने जमानत पर जेल से बाहर आने वाले अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर गुप्तचर के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिये।