दरभंगा जिला मे कुछ ही दिनों मे बदल जाती है थानेदार की कुर्सी ,बहेड़ा और एपीएम थाना के थानाध्यक्ष बदले

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला मे कुछ ही दिनों मे थानेदार की कुर्सी बदल जाती है। हाल ही मे पदस्थापित किये गये तीन पुलिस निरीक्षकों को एसएसपी ने फिर से इधर से उधर कर दिया है।महज कुछ दिनों पहले इनकी पोस्टिंग एसएसपी ने की थी जिन्हें वहां से हटा दिया गया।

हालांकि स्थानांतरण /पदस्थापन मे एसएसपी का एकाधिकार है लेकिन बिना कारण या स्पष्टीकरण पूछे वहां से हटाना पुलिस के हस्तक नियम के विरुद्ध है

जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना मे पदस्थापित किये गये थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल को बहेड़ा थानाध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर पुलिस केन्द्र दरभंगा मे अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। वहीं एपीएम के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को वहां से हटाकर पुनि सह थानाध्यक्ष बहेड़ा मे पदस्थापित किया गया है।इधर पुनि हरिद्वार शर्मा को प्रभारी मद्य निषेध कोषांग से हटाकर एपीएम थाना का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इन सभी की पोस्टिंग एसएसपी ने हाल मे किया था लेकिन फिर से यह स्थानांतरण /पदस्थापन करते हुये सभी पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने नव पदस्थापन स्थान पर 24घंटे के भीतर योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।

यहां बता दें कि तात्कालीन एसएसपी अवकाश कुमार ने कई महिला पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना मे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी लेकिन नये एसएसपी ने योगदान के तुरंत बाद कई महिला थानाध्यक्षों को उनके पद से हटा दिया।हालांकि इन महिला पुलिस पदाधिकारियो मे दो तीन ऐसी पुलिस पदाधिकारी थी जो पुरुष पदाधिकारी से बेहतर काम कर रही थी।

दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी बेहतर पुलिसिंग के लिये पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर रहें है।
ऐसा माना जा रहा है कि बहेड़ा मे कुछ दिन पूर्व सरस्वती पूजा के मूर्ती विसर्जन के दौरान हुये दो समुदायों के झड़प के बीच बहेड़ा थानाध्यक्ष का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा हों इस कारण उन्हें थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया हों ?लेकिन ऐसे मे देखा जाय तो भालपट्टी ओपी प्रभारी का मूर्ती विसर्जन के दौरान बेहतर पुलिसिंग तो रहा नहीं  अगर बेहतर पुलिसिंग होती तो शायद पुलिस एलर्ट मोड मे रहती और मुरिया मे घटना नहीं घटती।