कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा चार अपराधी, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बना रहे थे योजना, प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने दी मामले की पुरी जानकारी। एक अपराधी फरार।
कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा चार अपराधी, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बना रहे थे योजना, प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने दी मामले की पुरी जानकारी। एक अपराधी फरार।
कुशेश्वरस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा चार अपराधी, बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बना रहे थे योजना, प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने दी मामले की पुरी जानकारी। एक अपराधी फरार।
बिरौल/दरभंगा
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सत्तीघाट स्थित एक स्कूल में अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया। इसका खुलासा प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी 24 को समय करीब 18-40बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सत्तीघाट स्कूल में कुछ अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं, जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संध्या गश्ती दल एवं सशस्त्र बल के साथ स्कूल पहुंचे।जहां पहले से कुछ लोग बैठकर योजना बना रहे थे। इसी बीच चार अपराधी पकड़ा गया एवं एक अपराधी भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि तलाशी लेने के क्रम में सुपौल बाजार के अफजला टोले जलीया रोड निवासी मो.आरसी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं दो मोबाइल मिला।इसके अलावे मो.मुख्तार अंसारी, समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजपुर निवासी आलोक कुमार सिंह एवं श्रीपुर मुआना गांव निवासी नितीश कुमार कन्हैया उर्फ सौरभ सक्सेना के पास एक-एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ के क्रम में आरसी के घर से पूर्व के घटना के प्रयुक्त आपाची बाइक बरामद किया गया। भागने वाले अपने साथी अपराधी का नाम बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मो.सरफे आलम बताया।एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो.आरसी के विरुद्ध बिरौल थाना में तीन एवं कुशेश्वरस्थान में एक अपराधिक मामला दर्ज है। जबकि आलोक कुमार सिंह उर्फ सोनु सिंह के विरुद्ध सिंघिया एवं कुशेश्वरस्थान थाना में अपराधिक मामला दर्ज है।उन्होंने बताया कि छापामारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ पुअनि शंभू प्रसाद ठाकुर, पीएस आई मनोज कुमार शर्मा, स.अनि अजित टोपो साथ में सशस्त्र बल एवं तकनीकी सेल के कर्मी शामिल थे। कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से 05 मोबाइल, एक देशी कट्टा,9 एम एम की एक गोली तथा घटना में प्रयुक्त काला रंग का आपाची मोटरसाइकिल बरामद किया।
शबेबारत पर्व के मनाने को लेकर लहेरियासराय थाना पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न।
प्रमुख एवं उपप्रमुख के रिक्त पद पर निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पुरी,अनुमंडल कार्यालय में संपन्न होगा निर्वाचन प्रक्रिया,निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसडीएम ने लगाया निषेधाज्ञां।