शबेबारत पर्व के मनाने को लेकर लहेरियासराय थाना पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न।
दरभंगा /संजय कुमार राय
शबेबारात पर्व के मनाने को लेकर लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान अशोक नायक ने कहा कि शहर मे अमूमन दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्ण माहोल मे पर्व मनाया जाता है लेकिन पुलिस की निगरानी महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी कब्रिस्तानों के अगल बगल पुलिस को गश्त करने की जरूरत है।
वार्ड पार्षद रीता सिंह ने कहा कि शांति बनाने के लिये पुलिस की गश्ती के अलावे सभी वार्ड पार्षद समेत शांति समिति के सदस्यों को भी सद्भाव के लिये नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर तीन लोंगों के बैठने पर पुलिस की कारवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बाइकर्ष गेंग के लड़के उपद्रव मचाते है जिन पर सख्ती जरूरी है।
इसके अलावे कई वार्ड सदस्य एवं शांति समिति के लोंगों ने अपनी अपनी बात रखी।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी के बातों को सुनते हुये कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण माहोल मे पर्व को मनाने के लिये हर कदम उठाने के लिये तैयार है लेकिन आप सबो का सहयोग भी अपेक्षित है।

आरएएफ के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि राज्य के सात जिले ऐसे है जो अतिसंवेदनशील है इसमें दरभंगा भी है। उन्होंने भी सभी आगुन्तको से सहयोग की अपील की है।इस दौरान अलग अलग वार्डों के वार्ड सदस्य के अलावे शांति समिति के सदस्यों मे अजय जालान के अलावे डीएसपी प्रशिक्षु एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावे कई अन्य मौजूद थे।वहीं दूसरी और रेफ के जवानों के साथ थानाध्यक्ष की अगुवाई मे थाना क्षेत्र मे फलैग मार्च भी निकाला गया।
