प्रमुख एवं उपप्रमुख के रिक्त पद पर निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पुरी,अनुमंडल कार्यालय में संपन्न होगा निर्वाचन प्रक्रिया,निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसडीएम ने लगाया निषेधाज्ञां।

बिरौल/दरभंगा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के प्रमुख एवं उपप्रमुख के रिक्त पद पर निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गई है। यह निर्वाचन की सभी प्रक्रिया 23 फरवरी2024 को अनुमंडल कार्यालय में संपन्न की जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग बिहार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय बिरौल में कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रमुख एवं उपप्रमुख के रिक्त पद पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होना है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक 23-2-24 को द.प्र.स.1974 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसडीएम उमेश कुमार भारती ने अनुमंडल कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञां लागू कर दिया है। इस अवधि में परिसर के 200 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक लोगों द्वारा नाजायज मजमा लगाने, अवैध एवं हिंसक हथियारों से लैस होकर चलने, ध्वनि विस्तार यंत्र बजाने आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।