नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन बिरौल का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों से हुआ संपन्न, संकल्प भवन पटना से वीसी के माध्यम से किया गया उदघाटन, इस एतिहासिक क्षण में कई गणमान्य हुए उपस्थित।
बिरौल/दरभंगा
राज्य योजना स्कीम मद् के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय भवन बिरौल का गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में उदघाटन कर बिरौल वासियों को समर्पित किये। मुख्यमंत्री ने इस भवन का उदघाटन 1अण्णे मार्ग पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किये।उसके बाद एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अनुमंडल कार्यालय का शुभारंभ कराये। अनुमंडल कार्यालय को अपना भवन होने से दस लाख आबादी वाले बिरौल के लोगों को 31 वर्ष का सपना पूरा हो गया।इस दौरान एसडीओ एवं एसडीपीओ ने नवनिर्मित कार्यालय भवन का जायजा लिया। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि इससे पहले अनुमंडल कार्यालय एक छोटे से टाइसम भवन में संचालित हो रहा था।एसडीओ ने कहा कि आज का दिन बिरौल अनुमंडल वासियों के लिए एतिहासिक होगा। मौके पर एलआरडीसी मो.युनूस अंसारी,राज्य सभा सदस्य व पूर्व मंत्री संजय झा के प्रतिनिधि संजीव कुमार झा,थानाध्यक्ष पंकज कुमार,पुअनि आरती कुमारी,पीएसआई अखिलेश कुमार,पीओ के अलावे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मालूम हो कि 06 करोड़,69 लाख,29 हजार,980 रुपये खर्च से निर्माण किया गया, इस भवन का शिलान्यास मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 05 मई 22 को जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था। जी+टू अनुमंडल कार्यालय का नवनिर्मित भवन में एसडीओ, एलआरडीसी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय संचालन होगा। अनुमंडल स्तरीय ट्रेजरी की भी सुविधा इस भवन में दिया गया है। बतादें कि इस क्षेत्र से चार बार कैविनेट मंत्री रहे डॉ.महावीर प्रसाद के प्रयास से बिरौल अनुमंडल का स्थापना 05 जुलाई 1992 को हुआ था। तथा नये भवन का निर्माण वर्तमान समय में राज्य सभा सदस्य व पूर्व मंत्री संजय कुमार झा के अथक प्रयास का परिणाम है।

