कटिहार जिला बल के दो दारोगा सेवा से हुये बर्खास्त ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी की बड़ी कारवाई।
कटिहार जिला बल के दो दारोगा सेवा से हुये बर्खास्त ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी की बड़ी कारवाई।
कटिहार जिला बल के दो दारोगा सेवा से हुये बर्खास्त ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी की बड़ी कारवाई।
दरभंगा /संजय कुमार राय
पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने दो दारोगा को बर्खास्त कर दिया है। डीआईजी के इस कारवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया है। यह कारवाई कटिहार जिले के दो एसआई दिलीप ओझा और कृत्यानन्द पासवान के विरुद्ध की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार जिला के पूर्व कचना ओपी के एसआई को शराब माफियाओं से सांठ गांठ मामले मे बर्खास्त किया गया। इनके विरुद्ध कटिहार जिले के नगर थाने मे प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद श्री ओझा को निलंबित कर दिया गया था। अनुसंधान के क्रम मे श्री ओझा को दोषी पाया गया था।
वहीं दूसरी और एस आई कृत्यानन्द पासवान पूर्व मे sc/st थाना के थाना प्रभारी थे। इनपर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था इस मामले मे कटिहार जिले के बारसोई थाना मे प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांचोपरांत मामला सही पाया गया। इसकी सूचना बिहार पुलिस मुख्यालय को भी दी गई थी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी विकास कुमार ने दोनों दारोगा को बर्खास्त कर दिया।
इस कारवाई के बाद पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया है।
मधुबनी जिला के अरेड़ थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम को शरारती तत्वों ने बंधक बनाकर पीटा ,मोबाईल एवं हथियार छीने ?कई थानों की पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद महिला थानाध्यक्ष एवं टीम को कराया गया मुक्त।
नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन बिरौल का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों से हुआ संपन्न, संकल्प भवन पटना से वीसी के माध्यम से किया गया उदघाटन, इस एतिहासिक क्षण में कई गणमान्य हुए उपस्थित।