मधुबनी जिला के अरेड़ थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम को शरारती तत्वों ने बंधक बनाकर पीटा ,मोबाईल एवं हथियार छीने ?कई थानों की पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद महिला थानाध्यक्ष एवं टीम को कराया गया मुक्त।

दरभंगा /संजय कुमार राय
मधुबनी जिला के अरेड़ थाना क्षेत्र के ढंगा पश्चिम टोला स्थित गांव मे पहुंची पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने महिला थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम को दो घंटे तक बंधक बना लेने की सूचना मिल रही है ,यही नहीं शस्त्र समेत मोबाईल भी छीनते हुये पुलिस वाहनों को भी क्षति पहुंचाया है।इस दौरान थानाध्यक्ष समेत उनकी टीम के होश उड़ गये थे।
हालांकि वरीय पदाधिकारियों को सूचना मिलने पर उनके निर्देश पर औंसी ,रहिका एवं कलुआही थाने की पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची ,बड़ी मशक्कत के बाद बंधक बनी थानाध्यक्ष नेहा निधि एवं गश्ती दल के सभी जवानों को मुक्त कराया गया। छीने गये हथियार और मोबाईल को भी शरारती तत्वों से वापस करा लिया गया।
इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष नेहा निधि के ब्यान पर एक दर्जन नामजद समेत दो दर्जन अज्ञात महिला -पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई महिलाओं को हिरासत मे लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।