गिरफ्तार नकली दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज ,न्यायिक हिरासत मे भेजने की पुलिस कर रही है तैयारी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा पुलिस के पकड़ मे आयें नकली दारोगा के खिलाफ यातायात थाना मे प्राथमिकी (39/24)दर्ज की गयी है। यातायात थाना के पुनि सह थानाध्यक्ष कुमार गौरव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।गिरफ्तार नकली दारोगा को अब पुलिस न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी कर रही है।
यातायात प्रभारी कुमार गौरव के मुताबिक शहर के कई जगहों पर वाहन चेकिंग एवं अतिक्रमण मुक्त को लेकर अभियान चल रहा था। 4बजकर 25मिनट पर शाम मे दारुभट्टी चौक पर अतिक्रमण हटाते हुये वाहन चेकिंग कर रहें थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मिर्जापुर चौक के पास वर्दी पहने एक नकली दारोगा वाहनों की जांच कर रहा है।
उन्होंने आवेदन मे कहा है कि इसी सूचना पर आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुये मिर्जापुर अपने दल बल के साथ पहुंचे तो नकली दारोगा वाहनों की जांच कर रहा था लेकिन पुलिस बल के साथ मुझे देखने पर हड़बड़ाने लगा। जिस व्यक्ति ने सूचना दिया था उस व्यक्ति से पूछने पर कहा कि यह पुलिस अवर निरीक्षक खुद को बता रहा है जब्कि यह नकली पुलिस अवर निरीक्षक है। यातायात प्रभारी गौरव ने उसे हिरासत मे लिया और पूछताछ की तो पूछने पर नकली दारोगा ने यातायात प्रभारी को सच्चाई से अवगत करा दिया इस दौरान कई लोग वहां इकट्ठा थे।
उसके पास से पुलिस ने नकली आई कार्ड जिसपर नाम अशोक कुमार साह ,पद नाम पुअनि एवं जन्म तिथि एक जनवरी 95,योगदान तिथि 15अगस्त 22लिखा हुआ पाया गया दूसरा दरभंगा जिलादेश संख्या 285/24लिखा हुआ पदस्थापना लेटर ,आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,पंजाब नेशनल बेंक का पेनकार्ड ,ड्राईविंग लाईसेंस ,सात हजार पांच सो रुपये नगद ,हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पकड़े गये नकली दारोगा के पहने वर्दी एवं उसपर लगे स्टार ,बेल्ट टोपी आदि भी बरामद किया गया।
उक्त नकली दारोगा का पेंट उतरवाकर दूसरा पेंट पहनाया गया। दिये प्राथमिकी मे कहा गया है कि नकली दारोगा बनकर लोंगों को भय दिखाकर रंगदारी स्वरूप पैसे की अवैध वसूली करना संज्ञेय अपराध है। मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी स्व विजय साह के पुत्र नकली दारोगा अशोक कुमार यादव को यातायात प्रभारी ने गिरफ्तार कर कई धाराओं मे उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है ,अब न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी चल रही है।


