बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल का गोपनीय उदघाटन का मामला पकड़ा तुल, समाज सेवी ने की इस पुरे मामले को डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री से जांच करने की अपील।
प्राक्कलन के अनुसार चिकित्सीय उपकरण एवं उपस्कर आपूर्ति का नहीं किया गया सत्यापन,गोपनीय उदघाटन के बाद भी दस लाख आबादी स्वास्थ्य सुविधा हैं बंचित—धर्मेंद्र सिंह।
बिरौल/दरभंगा
अनुमंडलीय अस्पताल का दो माह पूर्व गोपनीय रुप से उदघाटन करने के बाद भी क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सुविधा से बंचित रखने का मामला तुल पकड़ने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच का विषय बनता जा रहा है। इसको लेकर समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। समाज सेवी श्री सिंह ने बताया कि बीएम एस आई सी एल के द्वारा प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किया गया है। प्राक्कलन के अनुसार चिकित्सीय उपकरण एवं उपस्कर आपूर्ति करवाई गई या नहीं, इसका सत्यापन तक नहीं किया गया है। समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदघाटन के दो माह बाद भी अस्पताल के इस भवन को स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत भी नहीं किया गया है। समाज सेवी श्री ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल के उदघाटन से लेकर उपकरण आपूर्ति के सत्यापन तक सभी जांच का विषय है। इसके लिए डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन देते हुए इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की अपील की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल का 26 दिसंबर2023 को राज्य मुख्यालय पटना से इसका ऑनलाइन उदघाटन कर दिया गया है।

