लोकसभा चुनाव के पूर्व की तैयारी को लेकर नाव से कोसी नदी पार कर एसडीओ पहुंचे दियारा क्षेत्र, किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन,पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश।
बिरौल/दरभंगा
लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व की तैयारी को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम मंगलवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी के उजुआ सिमरटोका एवं तिलकेश्वर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान एसडीओ ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रैम्प, विद्युत सुविधा,शौचालय,पानी एवं पहुंच पथ सहित मूलभूत सुविधाओं की स्थिति से रू व रू हुए। एसडीओ श्री भारती ने मतदान केन्द्र संख्या 207, 208,212,213 264,265, 262,263,258, 259,260,261,262, 263,264,265 का निरीक्षण किया।जिसमें अधिकांश मतदान केन्द्रों में रैम्प,विद्युत सुविधा, शौचालय,पानी एवं पहुंच पथ की सुविधा उपलब्ध पाया गया। जिन विद्यालयों में कोई त्रुटि पाए गए उसे जल्द पूरा करने का निर्देश बीडीओ को दिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय महादेव मठ,प्रा.विद्यालय तिलकपुर,मध्य विद्यालय गोलमा,मध्य विद्यालय उजुआ,प्रा.विद्यालय गोपालपुर अर्थुआ का फीड बैक लिया। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय उजुआ में सभी पदस्थापित 17 शिक्षक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। ग्रामीणों ने सेविका चंद्रिका देवी पर अपने घर में केन्द्र चलाने की शिकायत किया।वहीं मध्य विद्यालय महादेव मठ में प्रतिनियुक्त 25 शिक्षकों में 23 उपस्थित मिले। शिक्षिका संजीता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गए। प्रा.विद्यालय गोपालपुर अर्थुआ में कुल नामांकित 330 छात्रों में 235 उपस्थित थे। छात्रों ने मध्यान्ह भोजन कम देने का शिकायत किया।प्रधानाध्यापक को मीनू के अनुसार भोजन की मात्रा छात्रों को देने का निर्देश दिया।
वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलमा के भवन के रंग रोगन के संबंध में प्रधानाध्यापक सरोज कुमार सुमन ने एक महीने पूर्व रंग रोगन करने की बात कही गई। एसडीओ ने बताया ऊभवन को देखने से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि एक माह पूर्व रंग रोगन किया गया है। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जबकि प्रा.विद्यालय तिलकपुर के नव निर्मित भवन में ग्रामीण द्वारा कब्जा कर गाय,भैंस बंधा हुआ पाया गया। बीडीओ,थाना अध्यक्ष को विद्यालय भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।श्री भारती तिलकेश्वर महादेव का पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ग्रामीणों ने तिलकेश्वर महादेव की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग किया।जिसपर सीओ को शिवोत्तर के अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का निर्देश दिया।माघी पूर्णिमा को तिलकेश्वर में लगने वाले मेले का स्थल निरीक्षण किया और ओपी प्रभारी को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार,तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल किशोर बीएलओ प्रभारी शिक्षक राज कुमार यादव,जितेन्द्र ठाकुर सहित कई पंचायत सचिव मौजूद थे।


