पुलिस निरीक्षक पंकज को मिला नवादा जिला के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित )का प्रभार ,

पुलिस केन्द्र के सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे पंकज :एसपी 

दरभंगा /संजय कुमार राय 

पुनि पंकज कुमार झा को नवादा जिला मे उपाधीक्षक (रक्षित )पुलिस केन्द्र के प्रभार मे एसपी ने पदस्थापित किया है। पुनि श्री झा को निर्देश दिया गया है कि पुलिस केन्द्र /रक्षित कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों का सम्यक निर्वहन करेंगे एवं सरकारी मोबाईल के प्रभार मे रहेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित )मदन प्रसाद का पुलिस केन्द्र नवादा से उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर जिला हों जानें से यह पद रिक्त था। यही नहीं परिचारी प्रवर का सभी पद नवादा जिला मे रिक्त है और निकट भविष्य मे लोकसभा आसन्न चुनाव बांकी है। इसकी सूचना एसपी ने मगध जिला के आई समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों को दें दी है। इससे पूर्व श्री झा विविसपु मे दरभंगा जिला बल मे थे और इनका पदस्थापन दरभंगा हवाई अड्डा पर था।