एक पिस्टल ,दो गोली के साथ छात्र गिरफ्तार ,लहेरियासराय थाना की पुलिस की बड़ी कारवाई।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक छात्र को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि दबंगई दिखाने के लिये उक्त छात्र ने पिस्तौल खरीदकर रखा था। वह दरभंगा जिला मे इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक सहरसा से दरभंगा आ रहा था ,उसके बैग में पिस्टल और जिंदा कारतूस है। पुलिस ने घेराबंदी कर नाटकीय ढंग से युवक को थाना क्षेत्र के चट्टी चौक गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन उसकी संलिप्तता नहीं रहने के कारण उसे छोड़ दिया गया। अन्य 4-5 छात्र भी थे जो सभी फरार हो गए। हिरासत में लिये गए छात्र से अन्य छात्रों के बारे में भी पूछताछ की गई लेकिन किसी की संलिप्तता नहीं पाई गई है । पकड़ा गया इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र सहरसा जिला के गढ़िया थाना क्षेत्र के बनगांव के रहने वाले गजेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र आशीष कुमार रहने वाला है। युवक दरभंगा इंजिनियरिंग कॉलेज मे प्रथम वर्ष छात्र है। छात्र आशीष ने बताया की कॉलेज में जन्मदिन पार्टी सहित अन्य पार्टियों में हर्ष फायरिंग करने के लिए 6,000/- रुपए मे पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस खरीदा था। पिस्टल सहरसा में खरीदा था। वह सोमवार की सुबह सहरसा से दरभंगा ट्रेन से आया था। स्टेशन पर कुछ छात्र उसे रिसीव करने आया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र आशीष के द्वारा जिस व्यक्ति से पिस्टल खरीदा है उसका नाम पता बता दिया है ,उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं आशीष के बारे में भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बता दें कि आशीष बेहतरीन नंबर से पास होकर दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में नाम लिखाया था। एक वर्ष पढ़ाई नहीं करने के कारण वह प्रथम वर्ष में रह गया। आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।