पांच पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,आगे भी चलती रहेगी कारवाई 

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बेलवागंज अंधेरियाबाग मोहल्ला में छापामारी कर 5 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंधेरियाबाग मोहल्ला में कई लोग नशा पान कर रहे हैं। पुलिस ने छापामारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया हालांकि कई पियक्कड़ भागने में सफल रहे। पकड़े गए पियक्कड़ में अनिल कुमार ठाकुर, जीतेन्द्र कुमार साह,विजय कुमार महतो, शंकर साह और श्रवण महतो सभी बेलवागंज और इमाम बड़ी के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी पियक्कड़ को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशेड़ियों के खिलाफ लगातार छापामारी चलता रहेगा।