बिरौल में आदित्य कप टी-20 टेनिस बॉल क्रिकेट टुर्नामेंट का हुआ आगाज,बीसीसी के संस्थापक ने फीता काटकर मैच का किया उद्घाटन।

बिरौल दरभंगा

आदित्य कप T20 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ कोरागाछी के मैदान में हो गया। जिसका उद्घाटन बीसीसी के संस्थापक गणेश झा ने किया। उद्घाटन मैच शशि 11 बेलबारा और डाल्पीन क्रिकेट अकादमी सहरसा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलबारा की टीम ने 18.3 ओवर में 140 रन बनाया। इसके जबाब में सहरसा की टीम ने 19 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार बेलबारा की टीम विजय हुई।

दुसरा मैच फ्रेंड्स इलेवन सुपौल बाजार और राज इलेवन उछटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राज इलेवन उछटी की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए। इसके जबाब में फ्रेंड्स इलेवन सुपौल बाजार की टीम ने 15.3 ओवर में संघर्षपूर्ण मुकाबला में 8 विकेट खोकर लक्ष को पुरा कर लिया। इस प्रकार सुपौल बाजार की टीम ने राज इलेवन उछटी की टीम को दो विकेट से पराजित कर दिया। मौके पर अध्यक्ष अजय झा, सचिव अजय बिरौलिया,व्यवस्थापक अश्विनी झा, गंगेश झा,मुरारी यादव,राहुल सिंह सहित दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।