पंचायत के वार्ड 14 के लोगों को जल जमाव की समस्या से उबारने का कार्य हुआ शुरू, 13 लाख की लागत से शुरू हुआ नाला निर्माण कार्य।

बिरौल/दरभंगा
प्रखंड क्षेत्र के सुपौल पंचायत में वर्षों से उत्पन्न जल जमाव की समस्या लगभग समाप्ति की ओर अग्रसर है। सुपौल पंचायत वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझता रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधियों ने 15 में से 13 वार्ड के लगभग 12 हजार आबादी को इस समस्या से उबारने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में वार्ड 14 के लोगों को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए 13 लाख की लागत से नाला का निर्माण किया जा रहा है।जिसका पानी का बहाव पूर्व में जिला पार्षद मद् से निर्माण किया गया नाला में जोड़ कर किया जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया मो.काशिफ ने बताया कि कार्यकाल पुरा होने तक सुपौल पंचायत के हर वार्ड को जल जमाव की समस्या से मुक्त कर दिया जायेगा। इससे पूर्व गौड़ाबौराम के विधायक स्वर्णा सिंह ने अपने मद् से पंचायत के सुपौल बाजार को जलजमाव के समस्या से उबारने का काम किया है।