61पूरियां ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार ,लहेरियासराय थाना अध्यक्ष ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है कारवाई।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के 61पुड़िया के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग की दिशा मे उनकी कारवाई शुरू हों गई है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था इसके बावजूद कई डीजे मालिकों ने पूजा के दौरान डीजे बजाया। उन्होंने कहा कि इस बाबत डीजे मालिकों को चिन्हित कर लिया गया है जिनपर कारवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी और उन्होंने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवकों द्वारा ब्राउन शुगर के पूरिया को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सूचना पर दो युवकों को उन्होंने गिरफ्तार किया है जिसके पास से 61पूरिया नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष दीपक ने बताया कि इसमें एकमी घाट दुर्गा मंदिर स्थित दिनेश महतो का पुत्र गोलू कुमार एवं अर्जुन कुमार राय का पुत्र गुंजन कुमार राय है। उन्होंने कहा कि दोनों के विरुद्ध न्यायसंगत कारवाई की जा रही है।


