धार्मिक उन्माद बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश -अशोक नायक,टॉप इस्लामिक ग्रुप बनाने पर लगे देश द्रोह की धारा ,ताकि अमन पसंद लोंगों को मिलें शांति।
धार्मिक उन्माद बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश -अशोक नायक,टॉप इस्लामिक ग्रुप बनाने पर लगे देश द्रोह की धारा ,ताकि अमन पसंद लोंगों को मिलें शांति।
धार्मिक उन्माद बिहार सरकार को बदनाम करने की साजिश -अशोक नायक,
टॉप इस्लामिक ग्रुप बनाने पर लगे देश द्रोह की धारा ,ताकि अमन पसंद लोंगों को मिलें शांति।
दरभंगा /
दरभंगा : पूजा से पूर्व अगर पुलिस की पुलिसिया तैयारी हों जाती तो शायद उपद्रवी तत्वों को उपद्रव करने से पहले ही कठोर कारवाई हों जाती ।पूर्व मे जब पूजा को लेकर थानों पर स्थानीय लोगों के साथ शान्ति समिति की बैठक हुई तो क्या यह बैठक सिर्फ कागजी था ?जिला के नये वरीय पुलिस अधीक्षक को पूर्व में घटी घटनाओं से अवगत नहीं कराया गया था?यह शर्मनाक घटना साबित करती हैं कि हाल मे पदस्थापित थाना प्रभारी नाकाम और कमजोर हैं ।भाजपा प्रवक्ता अशोक नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही है।
उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के भालपट्टी ओपी प्रभारी मुरिया गांव में हुई दिनांक 22 जनवरी की घटना से अवगत थे और इस बाबत 23जनवरी 24को कांड संख्या 51/24 दर्ज किया था।इसमें कई उपद्रवियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था ।अगर समय रहते कठोर कारवाई की गई रहती तो इस तरह की शर्मनाक और धार्मिक उन्माद फैलाने की घटना से बचा जा सकता था ।भालपट्टी थाना प्रभारी जब मब्बी थाना प्रभारी थे तब भी इनके निष्क्रियता के कारण बड़ी घटना घट चुकी थी। थाना प्रभारी को शान्ति समिति की बैठक के माध्यम से पता था की यह मुरिया गांव अतिसंवेदनशील इलाका हैं तो पूर्व से ही धारा 107 के तहत असमाजिक तत्वों पर कठोर करवाई क्यू नहीं किया गया ? वही बेनीपुर बहेड़ा बाजार में भी मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के समय घटी घटना बहेड़ा थाना प्रभारी की निष्क्रियता का परिणाम है।
उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों ने सुनियोजित ढंग से धार्मिक उन्माद फैलाने और दूसरे धर्म के पूजा पाठ में ठेस पहुंचाने को लेकर दरभंगा जिला जैसे शान्त जिला को अशांत करने की सुनियोजित गम्भीर षडयंत्र हैं। विसर्जन जुलूस को रोकना, रोड़ेबाजी करना,तेजाब से हमला करने का प्रयास करना एवं घर में घुस कर लूटपाट करने की घटना को अंजाम दिया गया हैं।मुरिया कांड में उपद्रवी से जब्त मोबाइल की उच्चस्तरीय जांच हो और सभी एडमिन की गिरफ्तारी किया जाय।
उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप पर पहले से ही बेचारा ऑन टॉप इस्लामिक ग्रुप बनाया गया था जो पुलिस द्वारा जब्त मोबाईल मे साक्ष्य के रूप मे है।ऐसे ऐसे कट्टरवादी युवकों के विरुद्ध देशद्रोह का भी धारा प्राथमिकी मे दर्ज होना चाहिये ताकि भविष्य मे कोई भी उपद्रवी इस भाईचारे को खत्म करने का प्रयास नहीं करें।
उन्होंने कहा कि यह घटना बिहार सरकार और जिला पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की साजिश हैं। जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक अविलंब इन सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच करें और लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर कारवाई करें , साथ साथ उपद्रवियों पर कठोर करवाई कर दरभंगा जिला मे शांति बहाल करने का ठोस उपाय करें ।
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बावजूद जिला /इकाई के एसपी ने पुलिसकर्मियों के पत्र की कर दी अनदेखी ,कोई यहां तो कोई वहां ?नौकरी के बचे दो साल वाले पुलिसकर्मियों /को भी नहीं मिला उनका गृह /ऐच्छिक जिला ?
61पूरियां ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार ,लहेरियासराय थाना अध्यक्ष ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है कारवाई।