नगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर फिर से अवैध पार्किंग होते देख एसडीएम एक्शन में,वाहन चालक एवं ठेला बालों को दी चेतावनी। आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले नगर प्रशासन से असंतुष्ट दिखे एसडीएम।
उपमुख्य पार्षद ने कहा एसडीएम के आदेश का हो रहा है उल्लंघन।
बिरौल/दरभंगा
थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पर फिर से वाहनों का अवैध पार्किंग एवं सड़कों पर ठेला लगा देख एसडीएम उमेश कुमार भारती एक्शन में दिखे। उन्होंने मौके पर पकड़े गए बस इंचार्ज एवं ड्राइवर को अंतिम चेतावनी देते हुए आयंदा स्मारक चौक और उसके इर्दगिर्द वाहनों एवं सड़कों पर ठेला लगाने से मना किया। एसडीएम ने चौक का घुम-घुम कर निरीक्षण करने के बाद उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कार्यपालक पदाधिकारी नगर के कार्यों पर असंतुष्ट दिखे। एसडीएम उमेश कुमार भारती ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील नहीं है। यही कारण है कि निर्देश के बावजूद भी शहीद भगत सिंह स्मारक चौक के सड़कों पर अवैध पार्किंग के अलावा सड़क पर ठेला लगाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी से पूछा जायेगा। दुसरी ओर उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह ने बताया कि इस मामले में नगर प्रशासन की ओर से एसडीएम के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में सरकारी कर्मी रहने के बावजूद एक प्राइवेट व्यक्ति ऑफिस का कर्ता धर्ता बना हुआ है।

