पुलिस -प्रशासन की तत्परता से मुरिया की घटना टली,

डीएम ने कहा कि आपसी भाईचारे मे किसी पर्व के मनाने का आनंद ही कुछ और ?

एसएसपी ने कहा कि दोषियों पर जांचोपरांत होगी कारवाई।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

जिले के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के मुरिया गांव में सरस्वती पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवी तत्वों के द्वारा की गई रोड़े बाजी मे डीएम एसएसपी के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद मामला शांत करा दिया गया हें। वहीं मूर्ती का विसर्जन भी किया जा रहा हें। स्थिति सामान्य होने की बात बतायी जा रही हें।


जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के तत्परता से कोई बड़ी घटना होने से घटना टल गई हें । हालांकि कई लोगों को रोड़ेबाजी चोटें आई है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।


सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिये निकले युवको ने पुराने मुखिया के घर के पास जाने की जिद पर अड़ गये थे जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
उसके कुछ देर मे बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी शुरू हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजीव रौशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ अमित कुमार एवं कई थानों की पुलिस सहित क्यूआरटी जिला की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया ‌।जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद मूर्ति विसर्जन करवाया जा रहा है।

रोड़ेबाजी में कई घरों के एसबेसटस के छत टूट गए हैं ,उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो उन पर कार्रवाई हर हाल में की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व त्यौहार सद्भाव के साथ एक साथ मनाने का बात ही अलग होता है लेकिन कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगड़ने के कारण एक दूसरे पर विश्वास खत्म हो जाता है। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति टूटने की बात सामने नहीं आई है हो सकता है रोड़ेबाजी में कहीं मूर्ति टूट गई हों , इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा की जिन लोगों ने इस तरह के घिनौनी घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। सीसीटीवी और वीडियो की तहकीकात की जा रही है। विसर्जन के दौरान उपद्रव करने वाले की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने का सोंचे भी नहीं।

इस घटना के दौरान लोंगों ने कई मोटरसाइकिल भी तोड़ा ,दो चार चक्का वाहन को क्षतिग्रस्त पहुंचाया। यही नहीं दो दुकानदारों के यहां भी लूटपाट किये जानें की बात बताई जा रही हें।
एसएसपी ने कहा कि दोषी कोई भी हों बख्शे नहीं जाएंगे।