सरस्वती पूजा के मूर्ती विसर्जन के दौरान पोखरा मे डूबने से दो बच्चे की हुई मौत ,पूरे गांव मे मातम।

संजय कुमार राय

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआर -गोपाल गांव मे मूर्ती विसर्जन के दौरान दो बच्चे की पोखरा मे डूबने से हुई मौत ने लोंगों को झकझोर दिया। इस दौरान इलाके के लोग सन्न रह गये वहीं परिजनों का रों रोकर बुरा हाल हें। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक को कब्जे मे लेकर डीएमसीएच लाया लेकिन परिजनों को ऐसा लग रहा था कि बच्चा जिंदा हें जिसे डीएमसीएच से पुनः पारस अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन बच्चे की मौत हों गई थी। बताया जा रहा हें कि एक बच्चा सिनुआर गोपाल के रंजीत कुमर का पुत्र दर्शन कुमर( 17-18 वर्ष )हें वहीं दूसरा बच्चा रंजीत कुमर का भगिना हें जो उघरा गांव के गोपी कृष्ण झा का पुत्र जय कुमार झा (14-15वर्ष )है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
सरस्वती मूर्ती के विसर्जन को लेकर कई युवक प्रभाष स्थान के छतवनेय पोखरा गया था। मूर्ती विसर्जन के बाद दोनों नाबालिग का पता नहीं चला। साथ गये युवकों ने दोनों को खोजना शुरू किया। कई ग्रामीणों को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने उक्त पोखरा मे गोता लगाकर दर्शन और जय को खोजने लगे। काफी देर बाद दोनों को पोखरा से निकाला गया लेकिन दोनों की सांसें बंद हों गई थी। सूचना मिलते ही फेंकला ओपी प्रभारी तृषा कुमारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने जानकारी लेते हुये लाश को कब्जे मे लेकर डीएमसीएच लाया जहां ग्रामीणों ने पारस अस्पताल ले जानें की जिद्द कर दी। खबर लिखे जानें तक फेंकला प्रभारी तृषा मृतक के साथ पारस अस्पताल मे हें।
इधर सिनुआर गोपाल गांव मे इस घटना के बाद मातम छा गया हें।फेंकला प्रभारी तृषा ने पूछने पर कहा कि दोनों बच्चे की मौत हों गई है।