सरस्वती के विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों की रोड़ेबाजी ,पुलिस के अलावे दर्जनों लोग हुये जख्मी ?

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा जिला से इस वक्त की बड़ी खबर हें।

सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी अंतर्गत मुरिया बाजार के मुख्य सड़क पर पूजा के विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई हें।

इस रोड़ेबाजी मे कई पुलिसकर्मी समेत कई आम लोग चोटिल एवं जख्मी बताए जा रहें हें।स्थानीय लोंगों का कहना हें कि एक पक्ष के लोंगों ने मूर्ती को पूर्व जिला परिषद सदस्य शिव नाथ महतो के घर के नीचे जबरन सड़क पर उतरवा दिया हें और मूर्ती को तोड़फोड़ कर दिया हें।बताया यह भी जा रहा हें कि मूर्ती सड़क पर रखा हुआ हें किसी के जानें पर शरारती तत्व रोड़ेबाजी करने लगते हें।

स्थानीय लोंगों का कहना हें कि किसी भी सदस्य के जानें पर रोड़ेबाजी शुरू कर दिया जाता हें।स्थानीय लोग बता रहें हें कि हर साल इसी रास्ते मूर्ती का विसर्जन किया जाता हें लेकिन ज्योंही मूर्ती लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवनाथ के घर के निकट पहुंचा कि अचानक शरारती तत्वों ने मूर्ती के साथ तोड़ फोड़ कर दिया और मूर्ती को सड़क के नीचे रखवा दिया इस कारण दूसरे पक्ष के लोग उत्तेजित हों गये।

बताया जा रहा हें कि हर साल की भांति मूर्ती को लेकर पूर्व मुखिया राम चरित्र के घर होते हुये विसर्जन किया जाता हें लेकिन पूर्व मुखिया के घर पहुंचने से पहले ही शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दें दिया।


सूचना मिलते ही स्थानीय कई थाने की पुलिस वहां पहुंची लेकिन इन तत्वों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी कर दी।बताया जा रहा हें कि इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हों गये हें।बताया जा रहा हें कि जिला के कई वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल की और कूच कर गये हें।

आगे विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद