सरस्वती पूजा के विसर्जन को लेकर कहा शांति बनाकर रखें :पप्पू सिंह
हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा ,
विद्या से बढ़कर कोई धन नहीं।
बिरौल /दरभंगा
दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखंड के विभिन्न विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।स्थानीय लोग नियम और निष्ठा के साथ मां शारदे की पूजा कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को किसान मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ अलीनगर प्रखंड के गरौल, धमसाईन, रूपसपुर, दसौत, लहटा, नरमा इत्यादि जगहों पर जाकर मां सरस्वती जी का पूजा अर्चना किए तथा विसर्जन में भाग लिए। इस दौरान संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने मां सरस्वती से प्रार्थना करते हुए समस्त क्षेत्र वासियों के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने छात्राओं को खूब पढ़ने और खूब बढ़ाने की शिक्षा दिया साथ ही शिक्षा को लेकर अभिभावक को भी जागरूक किया। संजय सिंह “पप्पू सिंह” ने आगे कहा कि शिक्षा के बिना विनय नहीं मिलती और बिना विनय के जीवन सफल नहीं होता इसीलिए शिक्षा का होना सभी वर्गों के लिए बहुत ही जरूरी है। उन्होंने इसी बीच विसर्जन के दौरान लोगों से शांति बनाने की अपील की ।।
