भारत के वीर सपूतों को शत -शत नमन :प्रियंका झा
14फरवरी को मनाया गया भारत के सपूतों का शहादत दिवस ,केंडील मार्च निकालकर दी श्रधांजलि।
दरभंगा /
14 फरवरी2019 को पुलवामा हमले में हुये शहीद भारत के वीर सपूतो के लिये दरभंगा मे शहादत दिवस मनाया गया।
श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने मनोकामना मंदिर से भोगेंद्र झा चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ! वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए, सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए!
इस दौरान महिला विकास मंच के युवा महिला अध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत कभी मरते नहीं ?ऐसे वीर सपूतों को भारत का एक एक बच्चा अपने दिल मे जिंदा रखता हें और यही कारण हें कि ये सपूत अपने देश की रक्षा मे अपनी जान गंवाने से पीछे नहीं हटते।प्रियंका ने कहा कि सरकार की अग्निवीर योजना को चार साल के लिये नहीं बल्कि इस योजना को स्थायी कर देना चाहिये ताकि हमारे वीर जवानों को यह डर नहीं बना रहें कि चार साल के बाद वह सेना मे नहीं रह पाएंगे।प्रियंका ने कहा कि इस मामले मे सरकार की घोषणा हें कि 25%अग्निवीर को ही स्थायी रूप से रखा जाएगा ,ऐसे मे 75%अग्निवीर कहाँ जाएंगे।प्रियंका ने कहाकि 14फरवरी को देश के लोग काला दिवस के रूप मे मनाते हें क्यूंकि इसी दिन वर्ष 2019मे हमारे 40जवान मारे गये थे।
श्री राम सेना दरभंगा बिहार के राहुल कुमार, विवेक कुमार, सुंदरम झा, प्रशांत झा , दुर्गेश नंदन ,लवली यादव,राजीव रंजन तथा अन्य लोग भी शामिल थे!

