मिथिला के विकास में संजय झा की भूमिका सबसे अग्रणी,राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मिथिला का मान–संजीव

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल।

पूर्व मंत्री संजय झा को जदयू का राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने से मिथिलावासियों में खुशी की लहर है।बुधवार को श्री झा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जदयू से मात्र एक उम्मीदवार होने के कारण उनकी जीत तय मानी जा रही है। पूर्व मंत्री के बिरौल अनुमंडल प्रतिनिधि संजीव झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर मिथिला का मान बढ़ाया है। श्री झा ने कहा कि पूर्व मंत्री ने दरभंगा और मधुबनी के विकास के लिए बड़ी लकीरें खींची है।

कमला बलान तटबंध का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण, नहर सुविधा, मिथिला हाट सहित सिमरिया धाम घाट का सौंदर्यीकरण कर उत्तर बिहार के लोगों के बीच विकास पुरुष की पहचान बरकरार रखा है।दरभंगा एम्स पूर्व मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री झा को अगर दरभंगा सांसद बनने का गौरव प्राप्त हुआ रहता तो दरभंगा एम्स बनकर तैयार हो गया रहता। चुंकि उनमें कार्य करने की क्षमता कूट कूट भरी हुई है।बीरबल राय, उप प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण सिंह,गोड़ाबौराम जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,सत्य नारायण मुखिया,तुलसी राय,जदयू के जिला उपाध्यक्ष नटवर यादव,राम बहादुर राम,मदन चौधरी,रमेन्द्र मंडल,मुखिया दिलीप चौधरी,राधा मोहन चौधरी,कैलाश चौपाल,लक्ष्मण सिंह,हेमंत झा सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि उनका नाम लिये बिना मिथिला का विकास अधूरा होगा।राज्यसभा जाने पर मिथिला के विकास में और तेजी आयेगी।सभी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त कर पूर्व मंत्री को बधाई एवं मुख्यमंत्री को आभार दिया है।