भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव का पुत्र नवादा जिला के रजौरी से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार ,विधायक पुत्र ने वारंटी को छुड़ाने के लिये थानेदार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारियों को गाली गलौज के अलावे थानेदार को जान से मारने की दी थी धमकी।
भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव का पुत्र नवादा जिला के रजौरी से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार ,विधायक पुत्र ने वारंटी को छुड़ाने के लिये थानेदार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारियों को गाली गलौज के अलावे थानेदार को जान से मारने की दी थी धमकी।
भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव का पुत्र नवादा जिला के रजौरी से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार ,विधायक पुत्र ने वारंटी को छुड़ाने के लिये थानेदार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारियों को गाली गलौज के अलावे थानेदार को जान से मारने की दी थी धमकी
दरभंगा /संजय कुमार राय
अलीनगर प्रखंड के विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरेन्द्र कुमार धीरज को वाहन चेकिंग के दौरान नवादा जिला की पुलिस ने राजौरी से गिरफ्तार कर लिया हैं। सूचना मिलने पर केवटी थाना की पुलिस राजौरी पहुंचकर उसे साथ लेकर दरभंगा आ गयी हैं। इस बात की पुष्टि एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने दी हैं।
विभिन्न धाराओं मे की गई थी प्राथमिकी
पुलिस ने धीरज के विरुद्ध धारा 332,333,353,387,504,506एवं 34भादवि के तहत कांड संख्या 53/24दर्ज किया था इसी आलोक मे पुलिस ने यह कारवाई की हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरेन्द्र कुमार यादव उर्फ धीरज के विरुद्ध आवश्यक कारवाई पूर्ण कर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।
एक गैर जमानतीय धारा मे पुलिस ने किया था लाल धारी यादव को गिरफ्तार
दरअसल केवटी थाना की पुलिस ने 11फरवरी को अजमानतीय वारंट के तहत दरीमा गांव के लालधारी यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया था। इसी क्रम मे 4.13बजे थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाईल पर 9572406176 नंबर से फोन आया। उक्त नंबर मालिक ने खुद को विधायक पुत्र धीरज कुमार यादव बताया था और वारंटी को छोड़ने के लिये दबाव बनाया यही नहीं थानाध्यक्ष समेत वरीय पदाधिकारी को गाली गलौज एवं अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया था यही नहीं गोली मार देने की धमकी भी दी थी । यही नहीं उसके द्वारा 9572406174 एवं 9102242198से केवटी थानाध्यक्ष अनोज़ कुमार के निजी मोबाईल 8340195007पर 30-40बार फोन कर गाली गलौज समेत जान से मारने का धमकी दिया था । दोनों मोबाईल द्वारा धमकी दिये जानें को लेकर सनहा 0373/24दर्ज किया गया साथ ही दोनों नंबर की जांच की गई तो एक नंबर विधायक के पुत्र धीरज कुमार यादव एवं दूसरा मोबाईल नंबर गोसाईं टोला के अनवारूल खान की पत्नी रोशनी खातून का धारक आया। यही नहीं 5-6आदमी वारंटी को छुड़ाने के लिये थाना पर आया और कहा विधायक पुत्र धीरज यादव ने भेजा हैं। लाल धारी यादव को छोड़िये नहीं तो परिणाम बुरा होगा। इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही हैं। प्रकरण के बाद पुलिस अनुसंधान मे जुटी
अनुसंधान के क्रम मे पुलिस को पता चला कि वाहन चेकिंग के दौरान रजौरी मे धीरज को पुलिस ने पकड़ लिया हैं। इस सूचना के बाद पुलिस रजौरी पहुंचकर उसे अपने कब्जे मे लेकर दरभंगा लायी हैं।
वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग सहित दो बाइक चोर को गिरफ्तार
15 फरवरी से संचालित होगी वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा,अनुमंडल मुख्यालय के आठ विद्यालय को बनाया गया परीक्षा केंद्र। निर्धारित समय सें 30 मिनट पूर्व परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश।