विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग सहित दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार बताया कि, लक्ष्मीसागर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका गया। उसकी जांच की गई। जांच के दौरान वाहन का सत्यापन नहीं हुई। जिसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लक्ष्मीसागर निवासी अमन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
