15 फरवरी से संचालित होगी वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा,अनुमंडल मुख्यालय के आठ विद्यालय को बनाया गया परीक्षा केंद्र।
निर्धारित समय सें 30 मिनट पूर्व परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश।

बिरौल/दरभंगा

अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार, पटना की ओर से जारी निर्देश के आलोक में वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा एक दिन बाद यानी 15 से 23 फरवरी 2024 तक दो पाली में संचालित होगी। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र में प्रवेश करना होगा। इसके लिए अनुमंडल मुख्यालय के अंतर्गत विभिन्न आठ विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए आठ केंद्र बनाया गया है। जिसमें जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल,ओंकार हाईस्कूल सुपौल बाजार, मध्य विद्यालय सुपौल बाजार, मध्य विद्यालय बलिया, जनता हाईस्कूल शिवनगरघाट के अलावा श्रीकृष्णा आईडियल पब्लिक स्कूल, संतोबा इन्टरनेशनल स्कूल तथा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल कमलपुर है।