आभूषण दुकान समेत दो बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन,दो बाइक और जेवरात समेत पांच गिरफ्तार

दरभंगा /प्रतिनिधि 

दरभंगा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा बाजार के निकट भरत ज्वेलर्स और कठहलिया से हुई दो बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। सोमवार को सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया की कटासा चौक स्थित भरत ज्वेलर्स में रविवार की देर रात हुई चोरी की घटना और दो बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने के लिए सिंहवाड़ा थानेदार मनोज कुमार पीएसआई विक्रांत यादव,सतीश कुमार और टेक्निकल टीम के सहयोग से चोरी की हीरो स्पेलेंडर,पैशन प्रो बाइक और जेवरात दुकान से हुई चोरी की घटना में गायब जेवर में चांदी का बुंदिया,लोकेट बनाने वाला फार्मा,ताबीज,बिछिया,आर्टिफिशल गहना,अंगूठी,पत्थर आदि बरामद कर सिंहवाड़ा के बेचन सहनी के पुत्र लाल बाबू कुमार उर्फ बागी,कटासा निवासी रामजस महतो के पुत्र पप्पू महतो,सिमरी निवासी मो. अरशद वही दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है।