थानाध्यक्ष को गाली देना विधायक पुत्र को पड़ा महंगा ,अलीनगर के विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
थानाध्यक्ष को गाली देना विधायक पुत्र को पड़ा महंगा ,अलीनगर के विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
थानाध्यक्ष को गाली देना विधायक पुत्र को पड़ा महंगा ,अलीनगर के विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही हैं छापेमारी,प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा /संजय कुमार राय
अलीनगर प्रखंड के विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरज कुमार यादव के विरुद्ध केवटी थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं । उसके गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयासरत हैं।पुलिस ने धीरज के विरुद्ध धारा 332,333,353,387,504,506एवं 34भादवि के तहत कांड संख्या 53/24दर्ज किया गया हैं।
दरअसल केवटी थाना की पुलिस ने 11फरवरी को अजमानतीय वारंट के तहत दरीमा गांव के लालधारी यादव को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। इसी क्रम मे 4.13बजे थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाईल 9572406176 नंबर से फोन आया। उक्त नंबर मालिक ने खुद को विधायक पुत्र धीरज कुमार यादव बताया और वारंटी को छोड़ने के लिये दबाव बनाने लगा यही नहीं थानाध्यक्ष समेत वरीय पदाधिकारी को गाली गलौज एवं अमर्यादित शब्द का प्रयोग करने लगा यही नहीं गोली मार देने की धमकी भी दी। यही नहीं उसके द्वारा 9572406174 एवं 9102242198से केवटी थानाध्यक्ष अनोज़ कुमार के निजी मोबाईल 8340195007पर 30-40बार फोन कर गाली गलौज समेत जान से मारने का धमकी दिया। दोनों मोबाईल द्वारा धमकी दिये जानें को लेकर सनहा 0373/24दर्ज किया गया साथ ही दोनों नंबर की जांच की गई तो एक नंबर विधायक के पुत्र धीरज कुमार यादव एवं दूसरा मोबाईल नंबर गोसाईं टोला के अनवारूल खान की पत्नी रोशनी खातून का धारक आया। यही नहीं 5-6आदमी वारंटी को छुड़ाने के लिये थाना पर आया और कहा विधायक पुत्र धीरज यादव ने भेजा हैं,कहा कि लाल धारी यादव को छोड़िये नहीं तो परिणाम बुरा होगा। इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही हैं।
अरसे बाद दरभंगा मे दिखने लगी पुलिसिंग ,वन वें व्यवस्था को मूर्त रूप देने पर ही जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा ,एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस की बेहतर कार्यशैली से शहरवासी खुश।
आभूषण दुकान समेत दो बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन,दो बाइक और जेवरात समेत पांच गिरफ्तार।