अलीनगर विधान सभा से भाजपा के ग्राम परिक्रमा का हुआ  आगाज, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने संभाला मोर्चा ।

बिरौल /दरभंगा 

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। इसी क्रम में दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के पुनहद गांव में भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह का आगमन हुआ। कार्तिक गणेश खेल मैदान में हजारों की संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, सांसद गोपाल जी ठाकुर और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का आगाज कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित तथा कृषि यंत्र एवं गौ पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए ढ़ृढ़ संकल्पित हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में एक से बढ़कर एक योजनाओं को लागू किया है जिसका सीधा फायदा हमारे किसान भाइयों को लगातार हो रहा है। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की इन्हीं योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए हमारी पार्टी भाजपा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया है। राज्यभर के 15 हजार गांवों में हमारे कार्यकर्तागण किसान मजदूर चौपाल लगाएंगे। इस चौपाल में पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों से संबंधित योजनाओं पर व्यापक चर्चा किए जाएंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसानों की समस्या और उन समस्याओं के समाधान के उपायों पर भी हम चर्चा करेंगे। इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से देश भर के किसानों से सीधा साक्षात्कार करना उद्देष्य है। एक महीने तक चलने वाली इस ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ में भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दरभंगा जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ के दौरान गौ माता, ग्राम देवता, कृषि यंत्र यानि की ट्रैक्टर एवं हल का पूजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से मजदूर, किसानों की कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर में ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर के कर कमलों से किया गया। इस मौके किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव, मंच संचालन रविंद्र सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री सुजित कुमार चौधरी, सभी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, आईटी सेल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।