अभाविप बिरौल की जिला समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य की समीक्षा समेत योजनाओं पर की गई चर्चा।

बिरौल/दरभंगा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरौल की ओर से जिला समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बिरौल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक मिश्रीलाल आचार्य कर रहे थे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप एवं विभाग संयोजक राहुल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।पूजा कश्यप ने कहा कि आज के बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर सभी लोगों के साथ चर्चा करते हुए विशेष रूप से परिसर चलो अभियान, नियमित बैठक, शैक्षणिक गतिविधि, आयाम गतिविधि, कार्यकर्ता प्रवास, प्रशिक्षण वर्ग, सोशल मीडिया एवं कोष मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित राहुल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने पूरे सालभर के गतिविधियों को लेकर हमेशा से बैठक करके सफलतापूर्वक कार्य करने का प्रयास किया है। विद्यार्थी परिषद इकलौता ऐसा छात्र संगठन है जो शिक्षा जगत की कमियों को दूर करने के साथ चरित्र निर्माण का काम कर रहा है।मौके पर जिला सह संयोजक अमित राय, नगर मंत्री मनीष आचार्य, अभिषेक कमती,धीरज कमती, सोनू,सुनील,आदर्श, प्रियांशु,नीतीश,सचिन सहित कई लोग मौजूद थे।