अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मोटरसाइकिल की मौत ,दो जख्मी ,पुलिस अज्ञात वाहनों की तालाश मे जुटी।
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मोटरसाइकिल की मौत ,दो जख्मी ,पुलिस अज्ञात वाहनों की तालाश मे जुटी।
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मोटरसाइकिल की मौत ,दो जख्मी ,पुलिस अज्ञात वाहनों की तालाश मे जुटी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय से शोभन के रास्ते एन एच को जोड़ने वाली सड़क मे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुये भाग निकला ,इस कारण मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही सिमरी थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल सहित मृतक को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेंज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन बाईपास पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दो बुरी तरह घायल हो गए जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान चमनपुरा गांव के रहने वाले राम शोभित पासवान के रूप में हुई है। तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे जहां अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से सड़क पर गिर गए जिससे राम शोभित पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल है जिन्हें डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बाइक सवार व्यक्ति की दुर्घटना हो गई है । घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है वही दो घायल को स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच पहुंचा दिया है। दोनों बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।
अभाविप बिरौल की जिला समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य की समीक्षा समेत योजनाओं पर की गई चर्चा।
एसएसपी ने चार पुलिस निरीक्षक ,31पुलिस अवर निरीक्षक एवं 5सहायक अवर निरीक्षक को विभिन्न थाना /ओपी मे किया तैनात।पुलिस केन्द्र से कुल चालीस पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग।