पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर दी गई श्रधांजलि ,कार्यकर्ताओं ने कहा कि रहस्यमय तरीके से इनकी हत्या कर फेंक दिया पटरी पर लाश।
दरभंगा /
लहेरियासराय नगर अध्यक्ष संतोष पोद्दार जी के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर लहेरियासराय स्टेशन के समीप रेल पटरी पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी गई एवं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि मुगलसराय में उनको रहस्यमय तरीके से हत्या कर उनके लाश को रेल पटरी पर फेंक दिया गया था, इस हेतु आज हम कार्यकर्ताओं ने रेल पटरी पर ही उनकी श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही उनके जीवन वृत्त एवं उनका लक्ष्य अंत्योदय ,प्रण अंतोदय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष पोद्दार जी,जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण “मन्ना”,ज्योति कृष्ण झा “लवली जी”,लोकसभा पालक प्रमोद चौधरी जी,नगर महामंत्री सुंदरलाल चौधरी,वार्ड अध्यक्ष सुशील झा ,गोविंद झा,राममिलन झा,अश्विनी सिंह जी, पंकज झा,राकेश चौधरी,सोनू महतो,नवीन सरकार,आशुतोष झा,धर्मेंद्र मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
