कोर्ट के मुंशी की लाश बरामद होने से उठने लगे हैं कई सवाल ,छानबीन मे जुट गई हैं पुलिस 

समस्तीपुर /सत्य नारायण चौधरी

सुबह तड़के शौच के लिये निकले लोंगों ने स्कूल के पीछे जब लाश को देखा तो इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश की पहचान की एवं शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेंज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दें दी।
थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने कहा कि लाश को बरामद कर आगे की कारवाई की जा रही हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका हैं कि कोर्ट के मुंशी की हत्या हुई हैं या नहीं ?
इधर तरह तरह की चर्चा हो रही हैं कि आखिर मृतक अपने घर से दूधपूरा क्यू गया था ?दूधपूरा के किसी व्यक्ति ने उन्हें बुलाया था ?अगर बुलाया था तो वह व्यक्ति कौन हैं। पुलिस भी कई बिंदुओं को लेकर जांच मे जुटी हुई हैं।