27 फरवरी को बिरौल प्रखंड प्रमुख पद के लिए मतदान की तिथि निर्धारित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पत्र,प्रखंड प्रशासन तैयारी में।
27 फरवरी को बिरौल प्रखंड प्रमुख पद के लिए मतदान की तिथि निर्धारित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पत्र,प्रखंड प्रशासन तैयारी में।
27 फरवरी को बिरौल प्रखंड प्रमुख पद के लिए मतदान की तिथि निर्धारित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पत्र,प्रखंड प्रशासन तैयारी में।
बिरौल/दरभंगा
पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रखंड प्रमुख रुकसाना परवीन के विरुद्ध लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव में 35 में से 20 सदस्यों ने प्रमुख को हटाने के पक्ष में वोट किया।इस प्रकार प्रमुख बहुमत साबित नहीं कर सके। इसके बाद बीडीओ की ओर से भेजे गए प्रतिवेदन के आलोक में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने बिरौल प्रमुख पद पर निर्वाचन की तिथि निर्धारित कर दी है। वहीं दुसरी ओर उप प्रमुख के विरुद्ध लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव में 35 में से दो सदस्य ही उपस्थित हुए और उप प्रमुख अर्पणा कुमारी अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने में सफल रही।कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि 27 फरवरी दिन मंगलवार को बिरौल प्रमुख पद के लिए वोटिंग कराया जायेगा।इसको लेकर राज्य निर्वाचन की ओर से कई दिशा निर्देश जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम किया जायेगा।दुसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमुख के पद पर निर्वाचन कराने से संबंधित पत्र जारी होते प्रमुख के समर्थक एवं विरोधी पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने पक्ष में लाने के लिए भरपूर प्रयास में जुट गए हैं। रुखसाना परवीन एवं उनके समर्थक प्रमुख पद पर काबिज होने में सफल हो पायेगें या नहीं यह तो आने वाला समय बतायेगा।फिलहाल प्रखंड की राजनीति में फिर से गहमागहमी शुरू हो चुकी है।
चुनाव के मद्देनजर हाल मे हुये पति -पत्नी के स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर कई पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें ,पुलिस एसोसियेशन के सचिव ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर दी गई श्रधांजलि ,कार्यकर्ताओं ने कहा कि रहस्यमय तरीके से इनकी हत्या कर फेंक दिया पटरी पर लाश।