चुनाव के मद्देनजर हाल मे हुये पति -पत्नी के स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर कई पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें ,पुलिस एसोसियेशन के सचिव ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।
चुनाव के मद्देनजर हाल मे हुये पति -पत्नी के स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर कई पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें ,पुलिस एसोसियेशन के सचिव ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।
चुनाव के मद्देनजर हाल मे हुये पति -पत्नी के स्थानांतरण /पदस्थापन को लेकर कई पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें ,पुलिस एसोसियेशन के सचिव ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र
दरभंगा /संजय कुमार राय
बिहार पुलिस एसोसियेशन दरभंगा शाखा के सचिव ने प्रदेश के अध्यक्ष /महामंत्री को पत्र लिखकर हाल हुये चुनाव के मद्देनजर हुये स्थानांतरण को लेकर कई मुद्दों को लेकर पत्र दिया हैं। पत्र मे कहा गया हैं कि हाल मे हुये स्थानांतरण मे पुलिस एसोसियेशन के पद धारक को भी जिला से बाहर बिरमित कर दिया गया हैं ,जो पुलिस हस्तक नियम के विरुद्ध हैं। दिये पत्र मे यह भी कहा कि जिन पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों का दो साल से कम सेवा विभाग मे रह गया हैं उन्हें गृह जिला /ऐच्छिक जिला मे पदस्थापन नहीं कर दूर दराज मे उनका स्थानांतरण किया गया हैं। इस कारण कई पुलिस कर्मी मानसिक तनाव मे हैं,यही नहीं पति -पत्नी विभाग मे सेवा दें रहें हैं और पत्नी को कही और पति का पदस्थापन कही और कर दिया गया हैं इस कारण ऐसे पुलिस कर्मी /पुलिस पदाधिकारियों की परेशानी काफी बढ़ी हुई हैं। पुलिस एसोसियेशन के सचिव विपुल सिंह ने कहा कि जिस जिला से कर्मी /पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया हैं उस जिले मे बच्चों की पढ़ाई हो रही थी ,हाल मे सब बच्चों का पढ़ाई चल रहा हैं ऐसे मे पति पत्नी को सो किलोमीटर की दायरे से भी अधिक की दूरी पर जिला बल आवंटन कर दिया गया हैं ऐसे मे कैसे बच्चों को परीक्षा दिला पाएंगे या पदस्थापित जिला मे कैसे मानसिक संतुलन कायम कर डयूटी निभा पाएंगे। कई बिंदुओं पर सवाल उठाते हुये पुलिस एसोसियेशन के सचिव श्री सिंह ने पत्र दिया हैं। पुअनि श्री सिंह ने कहा हैं डीजीपी महोदय ने कहा था कि पति -पत्नी अगर अलग अलग जिला बल मे पदस्थापित होते हैं तो उचित माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र दें सकते हैं या और भी कोई कठिनाई हैं तो उचित माध्यम से पत्र भेंज सकते हैं। इसी आलोक मे श्री सिंह ने बिहार पुलिस के अध्यक्ष /महामंत्री को पत्र भेजा हैं।
इधर सूचना मिल रही हैं कि कई पति -पत्नी पुलिसकर्मी /पुलिस पदाधिकारी इस स्थानांतरण को लेकर संबंधित जिले के एसपी को पत्र दिये हैं लेकिन उनके द्वारा दिये गये पत्र को एसपी कार्यालय से अग्रसारित नहीं किया गया हैं।