दो दिन पूर्व अपहरण हुए लड़के को पुलिस ने किया बरामद ,इस घटना को लेकर अपहृता के पिता ने सात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया था एफआईआर। पुलिस के बढ़ते दबाव से अपहरणकर्ताओं ने अपहृता को बहेड़ी क्षेत्र में किया मुक्त।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के नौडेगा गांव से अपहरण कर लिये गए लड़के को पुलिस ने दो दिन बाद बरामद कर लिया। अपहृता अंकित कुमार यादव को बहेड़ी पुलिस के सहयोग से बरामद कर बिरौल थाना लाया। जहां पूछताछ करने के बाद पुलिस ने अंकित कुमार यादव को 164 के बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित कराया। बयान कराने के बाद अपहृता को उसके परिजन को सुरक्षित सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 24 को तीन मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने अंकित कुमार यादव को पिस्तौल का भय दिखा कर उसका अपहरण कर लिये जाने की बात सामने आई। उसके बाद जयकिशुन यादव ने अपने पुत्र के अपहरण हो जाने की लिखित सूचना बिरौल पुलिस को देते हुए सात लोगों को नामजद किया। आवेदक के आवेदन पर पुलिस ने 07 फरवरी को अपहरण का एफआईआर दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया। इधर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी दलबल के साथ एवं तकनीकी सहयोग से दर्जनों जगहों पर लगातार छापामारी की गई। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देख अपहरणकर्ताओं ने अपहृता को बहेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ दिया। अंकित यादव को 164 का बयान कराने के लिए न्यायालय में उपस्थित कराने का निर्देश आईओ को दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस घटना से संबंधित दर्ज एफआईआर एवं अन्य कई विन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।