बालासोर के रेल दुर्घटना मे मारे गये छः आश्रितों को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय मे दिया गया राशन एवं छः माह का कूपन।

दरभंगा/बहादुरपुर

 रिलायंस फाउंडेशन की और से बालोसोर के ट्रेन दुर्घटना में मारे गये मृतक के आश्रित 6 परिवारों को छः महीने का राशन वितरण किया गया। मृतक के आश्रित परिवारों में दरभंगा से दो समस्तीपुर से तीन और मधुबनी से एक परिवार था ।

सभी आश्रितों को बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने राशन के सामान के अलावा अगले 6 महीने का कूपन दिया। बीडीओ ने कहा कि आश्रित परिवारों को इस तरह का सहायता मिलने से मनोवैज्ञानिक तौर पर भी लाभ मिलेगा। मृतक के परिवारों से निभा देवी, जगन्नाथ सहनी, रामेश्वर दास पूनम देवी व रूपम देवी इत्यादि मौजूद थी। बीडीओ ने बताया कि मृतक के आश्रित परिवारों के सर्वे के उपरांत आश्रितों को 6 महीने का राशन कूपन व 1 साल के लिए मोबाइल रिचार्ज किया गया है।

अगर मृतक के आश्रित के घर में कोई नौकरी करने की योग्य है तो उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा नौकरी भी दिलाई जाएगी। अगर किसी तरह का स्केल ट्रेनिंग चाहते हैं तो वह भी करवाया जाएगा। मौके पर स्टोर के मैनेजर धीरेंद्र ठाकुर ,नेहा कुमारी, विनय कुमार झा ,राजीव कुमार राय ,चंदन कुमार, सनोज कुमार इत्यादि मौजूद थे।