बिरौल उप प्रमुख अर्पणा कुमारी के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज,35 में से दो पंचायत समिति सदस्य बैठक में हुए उपस्थित।
बिरौल/दरभंगा
प्रखंड कार्यालय के सभागार में उप प्रमुख अर्पणा कुमारी के विरुद्ध लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 35 में से मात्र दो पंचायत समिति सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए। शेष बचे पंचायत समिति सदस्यों का एक घंटे तक इंतजार करने के बाद पर्यवेक्षक सह डीसीएलआर यूनुस अंसारी ने उप प्रमुख पर लगाये गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस तरह उप प्रमुख अर्पणा कुमारी ने अपना कुर्सी बचाने में सफल रही।

