बिहार मे पहली बार दरभंगा मे होनेवाली मैराथन दौड़ पर लगा ग्रहण ,सारी तैयारियों पर फिरा पानी।
बिहार मे पहली बार दरभंगा मे होनेवाली मैराथन दौड़ पर लगा ग्रहण ,सारी तैयारियों पर फिरा पानी।
बिहार मे पहली बार दरभंगा मे होनेवाली मैराथन दौड़ पर लगा ग्रहण ,सारी तैयारियों पर फिरा पानी।
दरभंगा/संजय कुमार राय
बिहार में पहली बार दरभंगा जिला मे होने वाली 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पर ग्रहण लगता दिख रहा है जब्कि 11 फरवरी 2024 को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। तात्कालीन सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिका अत्री ने 11 दिसंबर 2023 को इस बाबत आदेश भी निर्गत कर दिया था। लेकिन 9 फरवरी 2024 को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा आयोजक को निर्देशित किया गया हैं कि 12 घंटे के अंदर सिविल सर्जन कार्यालय, पुलिस कार्यालय नेशनल हाईवे कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र होने पर ही विचार किया जा सकता हैं । यह आयोजन सेंटर रुरल इनफॉरमेशन एंड एक्शन के द्वारा आयोजित किया गया है। पूर्व में दिए आदेश के अनुसार एनएच 57 पर दिल्ली मोड़ से मुड़िया ढ़़लान तक प्रतिभागी को जाना और वापस आना था। मैराथन दौड़ में जीतने वाले को प्रथम पुरस्कार मारुति कार से लेकर 51000 नकद राशि देना था। वही 11 किलोमीटर महिलाओं के लिए भी हाफ मैराथन दौड़ की व्यवस्था की गई थी जिसमें प्रथम पुरस्कार एक स्कूटी से लेकर 25000 नकद पुरस्कार देने की बात थी। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पहली बार इस तरह के हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। लेकिन प्रशासन के ढुलमुल नीति के कारण आयोजन पर ग्रहण लग गया जिस वजह से प्रतिभागी मायूस हो गए हैं। वहीं प्रतिभागियों का कहना था कि पिछले दो महीना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे थे।
मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने समस्तीपुर मे वर्षों से जमे दो चर्चित पुलिस निरीक्षकों को आखिरकार मधुबनी जिला के लिये किया बिरमित ,मधुबनी जिला के दो पुनि को किया समस्तीपुर जिला के लिये बिरमित।
बालासोर के रेल दुर्घटना मे मारे गये छः आश्रितों को बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय मे दिया गया राशन एवं छः माह का कूपन।