दस्तक 7 के खबर का असर 

मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने समस्तीपुर मे वर्षों से जमे दो चर्चित पुलिस निरीक्षकों को आखिरकार मधुबनी जिला के लिये किया बिरमित ,मधुबनी जिला के दो पुनि को किया समस्तीपुर जिला के लिये बिरमित।

दरभंगा /संजय कुमार राय

आखिरकार मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबू राम ने समस्तीपुर जिला मे लंबे समय से पदस्थापित दोनो पुलिस निरीक्षकों को मधुबनी जिला के लिये बिरमित कर ही दिया हैं हालांकि डीआईजी ने मधुबनी के दो पुलिस निरीक्षकों क्रमशः चन्द्र्केतु एवं अजीत प्रसाद सिंह को समस्तीपुर के लिये बिरमित किया गया हैं ताकि तालमेल हो सके।
पुलिस मुख्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देश पर लंबे समय से जमे एक जिला मे पुलिस पदाधिकारियों को सिलसिलेवार एक जगह से दूसरे जगह फेर बदल का निर्देश दिया था। इसमें जिन पुलिस कर्मियों का अनुमंडल /जिला /क्षेत्र का समय पूरा हो गया था उसे एक जगह से दूसरे जगह बिरमित किया गया था। लेकिन समस्तीपुर जिला बल मे लंबे समय से जमे पुनि विक्रम आचार्य एवं मुकेश कुमार सिंह को एसपी द्वारा जिला से बदली नहीं किये जानें के कारण बिरमित हुये सभी पुलिसकर्मियों के जुबान पर था कि आखिर पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य एवं मुकेश कुमार का करीब छ साल होने के बाद भी आखिर एसपी ने स्थानांतरण दूसरे जिला मे क्यू नहीं किया ?

दस्तक 7ने इस खबर को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया।

मिथिला क्षेत्र के डीआईजी राम बाबू ने इस खबर को प्रमुखता से लेते हुये पुनि विक्रम आचार्य एवं पुनि मुकेश कुमार सिंह को मधुबनी जिला के लिये बिरमित कर दिया।