सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रीति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को अर्बन पावर सबस्टेशन से निकलने वाली 11 केवी गुलवाड़ा फीडर में केबल बदलने का काम किया जाएगा। जिसमें बाजिदपुर चौक 200 केवीए ट्रांसफार्मर का स्विच काट कर केबल बदली का कार्य किया जाएगा। लाइन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्र बाजिदपुर चौक, पासवान टोला आदि शामिल है। डीएमसीएच पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी फीडर नंबर 2 में केबल तार बदलने का काम किया जाएगा। जिसमें बारी खान एवं मिल्लत कॉलेज सेंट्रल बैंक के पास 315 ट्रांसफार्मर का स्विच काट कर केबल बदली का कार्य किया जाएगा।
