चुनाव के मद्देनजर एसएसपी ने कई महिला थानाध्यक्ष /ओपी अध्यक्ष को हटाया , सात पुलिस पदाधिकारी बनायें गये थानों /ओपी के थानाध्यक्ष।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पांच  पुलिस निरीक्षक एवं दो पुलिस अवर निरीक्षक को यानि कुल छः थाना मे तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी को हटाकर थाने मे नया थानाध्यक्ष पदस्थापित किया हैं। यह आदेश तात्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगा।
इसमें पुनि प्रदीप कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष जाले ,पुनि विपिन बिहारी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष बिशनपुर ,पुनि वीरेंद्र चौधरी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष हायाघाट ,पुनि चंद्रकांत गौरी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष अशोक पेपर मिल ,पुअनि दीपक कुमार को सोनकी ओपी से थानाध्यक्ष मब्बी ओपी ,पुअनि विनय कुमार को पुलिस केंद्र से थानाध्यक्ष अलीनगर एवं पुनि  पंकज कुमार को पुलिस केन्द्र से बिरौल  थानाध्यक्ष मे पदस्थापित किया हैं।
स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को एसएसपी ने आदेश दिया हैं कि अपने अपने पदस्थापन जगहों पर यथा शीघ्र योगदान देते हुये अनुपालन प्रतिवेदन यथा शीघ्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय मे दें। मिथिला क्षेत्र के उप महानिरीक्षक बाबू राम के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने यह कारवाई की हैं।