रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात को पिता ने दिया अंजाम ,पहले बेटी को टुकड़ों मे कांटा फिर जलाया।दरभंगा पुलिस के अनुसंधान मे हुआ पर्दाफाश ,तीन गिरफ्तार एवं दो फरार।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

कमतौल थाना क्षेत्र के मंगरथु गांव मे एक नाबालिग युवती को प्यार करना महंगा पर गया ?इतनी सी बात पर गुस्से मे लाल उसके पिता ने अपनी पुत्री को कुल्हाड़ी से कई टुकड़ों मे काटकर उसे पुआल मे जला दिया। मजेदार बात यह हैं कि उसने थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया और कहा कि किसी अज्ञात अपराधी ने उसकी पुत्री को मारकर पुआल मे जला दिया हैं। दर्ज प्राथमिकी मे उसने कहा था कि दो फरवरी से ही उसकी पुत्री गायब थी और चार फरवरी को उसकी जली लाश पुआल मे हैं जो गले मे पहने सोने के चेन से पता चलता हैं। इस घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन कर दिया। दरभंगा पुलिस की टीम ने अनुसंधान के क्रम मे पूरे मामले के परत दर परत से पर्दा उठा दिया हैं।
प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी सुमन आर्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि इस प्रकरण के पूरे मामले से पर्दा उठ गया हैं। उन्होंने कहा कि उक्त लड़की का किसी लड़के से बातचीत हो रहा था जिस कारण उसके पिता महेंसी दास के पुत्र श्याम दास विरोध कर रहें थे। उन्होंने कहा कि घटना दो फरवरी के रात को घटी थी जब परिवार के सभी सदस्यों ने एक कुल्हाड़ी से लड़की के सर पर मारा और और उसके शरीर को टुकड़े टुकड़े मे काट दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। इन सबो ने घर से दो सो मीटर दूर जाकर उस लड़की की लाश को प्लास्टिक की बोरी मे डालकर उसे सुतली से बांधा और पुआल मे डालकर आग लगा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली  तो पुलिस घटना स्थल पर छानबीन की एवं जली मांस के टुकड़े एवं हड्डी को कब्जे मे लिया।इस दौरान फोरेंसिक जांच की टीम भी वहां पहुंची थी। तत्क्षण श्याम दास द्वारा थाने मे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक सुमन आर्य ने बताया कि अनुसंधान के क्रम मे पुलिस की टीम आगे बढ़ने लगी और श्याम दास को उठाकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि इस पूछताछ मे श्याम दास ने अपनी संलिप्तता कबूल की और सारे राज से पुलिस ने पर्दा हटा दिया।
उन्होंने कहा कि हत्या मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी ,लोहे का सरिया ,जमीन पर गिरा खून सना मट्टी ,श्याम दास का खून लगा कपड़ा ,मृतिका का दांत एवं ओपो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि इस हत्या मे शामिल स्व बाबूजी दास के पुत्र महेशी दास ,महेशी दास के पुत्र श्याम दास एवं स्व बाबूजी दास के पुत्र शत्रुघ्न दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले मे दो शेष अभियुक्त फरार हो गये हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी टीम मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष कमतौल ,कमतौल थाना के सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के कर्मी राम बाबू राय ,धनंजय कुमार एवं सिपाही राहुल कुमार शामिल थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आर्य ने कहा कि टीम मे शामिल सभी पुलिसकर्मी /पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।