सरस्वतीपूजा /मुहर्रम पर्व मे डीजे बजाने वालों पर की जाएगी कारवाई ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के डीजे मालिकों को दी चेतावनी।

दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना क्षेत्र मे पर्व के दौरान डीजे नहीं बजेगा ,अगर किसी ने इसका उलंघन किया तो उसके विरुद्ध सख्ती से कारवाई की जाएगी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने यह चेतावनी डीजे बजाने वाले डीजे मालिको को दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार
गुरुवार की शाम उन्होंने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कई डीजे बजाने वाले मालिकों को बुलाकर चेतावनी दी कि अगर सरस्वती पूजा या मुहर्रम के दौरान किसी ने भी डीजे बजाया तो उन डीजे मालिकों के खिलाफ शख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने थाना पर आयें सभी डीजे मालिकों से कहा कि पुलिस भी आपके सहयोग के लिये हैं लेकिन डीजे के कारण इन दिनों ऊंची आवाज के कारण लोंगों की धड़कन बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर ऐसा देखा गया हैं कि कमजोर दिल के लोग या मरीज इसके तेज आवाज से उनकी मृत्यु हो जाती हैं। इस कारण डीजे बजाना कही से उचित नहीं हैं।
उन्होंने इस दौरान थाना क्षेत्र मे मनायी जानें वाली सरस्वती पूजा को लेकर सूची निकालते हुये सभी प्रतिष्ठानों /मालिकों का मोबाईल नंबर लिखा यही नहीं सभी डीजे वाले से मोबाईल नंबर लेकर उन्होंने कहा कि सभी लोंगों का w a नंबर का एक ग्रुप बनाएंगे ताकि जो भी वरीय पुलिस अधिकारियों का आदेश होंगा उसके बाबत आपको जानकारी दी जाएगी। थानाध्यक्ष दीपक ने कहा कि शराब और डीजे बजाने वाले दोनों मेरे रडार पर रहेंगे ताकि पुलिस ससमय कारवाई कर सके।