एक देशी कट्टा ,दो मेग्जीन एवं दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार ,दिवा गश्ती के दौरान धराया बदमाश।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक के पास से एक देशी पिस्टल ,दो मेग्जीन ,दो कारतूस एवं एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया हैं। उससे पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही हैं।

दरअसल नये जोश ,नयी उमंग के बीच दरभंगा जिला की पुलिसिंग कुछ बेहतर दिखाई पड़ने लगी हैं। पहले घटना के बाद अधिकतर मामलों के उदभेदन मे पुलिस स्थिल दिखाई पड़ती थी ,अब आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस अपराधी को पकड़ रही हैं। ऐसा देखकर शहरवासियों मे खुशी का माहोल हैं।नये सिटी एसपी ,एसएसपी एवं डीआईजी के इस जिला मे पदस्थापन के बाद कुछ अलग सा माहोल दिखाई दें रहा हैं।

इस बाबत प्रेस रिलीज जारी करते हुये दरभंगा पुलिस की और से जानकारी दी गई हैं कि दिवा गश्ती के दौरान सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टेंड के पास से तालाशी के क्रम मे युवक के पास से एक देशी पिस्टल ,दो मैगजीन ,एवं दो जिंदा कारतूस ,एक टच मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफ्तार युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय के खाजपुर निवासी स्व मोहन सहनी का पुत्र कुंदन कुमार हैं।
छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ,सअनि हंस कुमार एवं शस्त्र बल शामिल थे।